• Thu. Nov 6th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड, दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में आज बारिश का भी अलर्ट

Byadmin

Nov 6, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के बीच मैदानी राज्यों में शीतलहर की आहत दिखने लगी है। दिल्ली, पश्चिमी यूपी के नोएडा-गाजियाबाद से लेकर हरियाणा तक बुधवार शाम से ही ठंड हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं, आज दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना है।

दरअसल, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते उत्तर भारतीय राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम से न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

एक्यूआई में हुआ सुधार

पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम से चल रही तेज हवाओं के चलते दिल्ली की प्रदूषित हवाओं में सुधार हुआ है। आनंद विहार में एक्यूआई 261 पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।

बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन

केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत हिमालय की वादियों में हो रही ताजा बर्फबारी ने ठंडक बढ़ा दी है। कश्मीर के कई ऊंचाई वाले हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। जम्मू-कश्मीर में टूरिस्ट प्लेस गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज और कुपवाड़ा के फरकिन टॉप इलाके में बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। कारगिल और लेह इलाके में खरदोंगला, शिंकुला और जंगला इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जम्मू के पर्यटन स्थल नत्था टॉप में बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

उत्तराखंड में बर्फबारी

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के चारधाम वाले क्षेत्र केदारनाथ, बद्रीनाथ हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बर्फबारी देखने को मिल रहा है। यहां बर्फ की सफेद चादर देखने को मिल रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की धौलाधार पहाड़ियों पर भी बारिश देखने को मिल रहा है। लाहौल स्पीति के नॉर्थ पोर्टल और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी है।

By admin