पांच करोड़ का कर्ज, छह महीने की जेल और अब आत्मसमर्पण; क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस केस? यहां समझिए – Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Explainer: Actor Surrenders Tihar Jail Delhi High Court Ata Pata Laapata Loan
{“_id”:”6984b571700880c2360362ad”,”slug”:”rajpal-yadav-cheque-bounce-case-explainer-actor-surrenders-tihar-jail-delhi-high-court-ata-pata-laapata-loan-2026-02-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पांच करोड़ का कर्ज, छह महीने की जेल और अब आत्मसमर्पण; क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस केस? यहां समझिए”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:20 PM IST
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: चर्चित कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव ने आज गुरुवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया है। मामला वर्षों पुराने चेक बाउंस केस से जुड़ा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। यहां पढ़िए इसकी शुरुआत कैसे हुई?
राजपाल यादव – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्मों में अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देने वाले अभिनेता राजपाल यादव कानूनी पचड़े में फंसे हैं। यूं तो मामला वर्षों पुराना है, मगर अब दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उन्होंने आज गुरुवार को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। इस मामले के तार राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े हैं। इसके जरिए एक्टर ने बतौर निर्देशक बोहनी की। मगर, देखते ही देखते कुछ ऐसा हुआ कि बात तिहाड़ जाने तक पहुंच गई। जानिए
Trending Videos
क्या है पूरा मामला, कैसे हुई शुरुआत?
एक लाइन में मामला सिर्फ इतना है कि राजपाल यादव बतौर निर्देशक पहली फिल्म बनाते हैं। फिल्म बनाने के लिए करोड़ों का कर्जा लेते हैं। कर्जा लौटा नहीं पाते तो जिस कंपनी से कर्जा लिया वह उनके खिलाफ केस कर देती है। एक्टर कुछ चेक कंपनी को देते हैं और वे सभी बाउंस हो जाते हैं। अब इसे जरा विस्तार से समझते हैं। साल 2010 की बात है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुर्गली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी से पांच करोड़ रुपये की राशि लोन के रूप में ली थी।