राजस्थान की हनुमानगढ़ पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल युवक सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच के बाद युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कि …और पढ़ें

पाकिस्तानी आतंकी से संपर्क के आरोप में राजस्थान में युवक गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की हनुमानगढ़ पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल युवक सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच के बाद युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपित इंटरनेट मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। उस पर आतंकी से संपर्क रखते हुए युवाओं से भड़काऊ सामग्री साझा करने का आरोप है।
सुनील के खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं में 10 मामले दर्ज हैं। हनुमानगढ़ निवासी 29 वर्षीय सुनील कुमार को पुलिस ने मंगलवार को एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपित के मोबाइल व इंटरनेट मीडिया अकाउंट की जांच में कई आपत्तिजनक जानकारियां मिली हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शहजाद भट्टी के निर्देश पर युवाओं को अपने साथ जोड़ना चाहता था।
जिला पुलिस अधीधक नरेन्द्र मीणा ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सुरक्षा एजेंसियों से भी संपर्क साधा गया है।