• Thu. Feb 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ का अमेरिका दौरा, इन बैठकों में होंगे शामिल

Byadmin

Feb 19, 2026


तारिक़ रहमान

इमेज स्रोत, BTV

इमेज कैप्शन, तारिक़ रहमान का भाषण बांग्लादेश के सरकारी टेलीविज़न चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के
बाद प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान ने बुधवार को पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया.

उनका भाषण बांग्लादेश के सरकारी
टेलीविज़न चैनल बीटीवी और बांग्लादेश बेतार पर रात 9:45 बजे से सीधा प्रसारित किया
गया.

बीबीसी बांग्ला सेवा के मुताबिक़, तारिक़ रहमान ने व्यापारियों को
संदेश दिया कि वे रमज़ान के दौरान आम लोगों के लिए वस्तुओं की कीमतें उचित रखें.
इसके साथ ही उन्होंने देश में क़ानून-व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर
नियंत्रण पर भी ज़ोर दिया.

उन्होंने कहा, “नई सरकार ने एक अस्थिर अर्थव्यवस्था, कमज़ोर शासन व्यवस्था और फासीवादी युग के
भ्रष्टाचार और कुशासन से बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के बीच अपना सफर शुरू किया है.
हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता क़ानून व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर कड़ा
नियंत्रण कर लोगों के मन में शांति और सुरक्षा का भाव बहाल करना है.”

तारिक़ रहमान ने बांग्लादेश में सभी
गिरोहों को ख़त्म करने पर भी ज़ोर दिया.

उन्होंने कहा, “हमने हज़ारों लोगों की जान की क़ीमत पर माफिया
गिरोह का सफाया किया है और देश, सरकार और
जनता के अधिकारों को स्थापित करने की प्रतिबद्धता के साथ देश चलाने की ज़िम्मेदारी
ली है.”

तारिक़ रहमान ने कहा, “बीएनपी सरकार सभी क्षेत्रों में अराजकता और
अनियमितताओं के सभी गिरोहों को ख़त्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है.”

By admin