• Wed. Feb 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक़ बोले, ‘धोनी से प्रेरित होकर क्रिकेट में आया’

Byadmin

Feb 17, 2026


उस्मान तारिक़ और एमएस धोनी

इमेज स्रोत, Getty Images

पढ़ने का समय: 3 मिनट

अपने बॉलिंग एक्शन की वजह से चर्चा में आए 6 फीट 1 इंच लंबे पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक़ ने क्रिकेट में आने के पीछे भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को वजह बताया.

मीडिया से बात करते हुए उस्मान ने कहा,”मैं एमएस धोनी पर बनी फिल्म देखने के बाद क्रिकेट में वापस आया.”

रविवार को भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के एक मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था.

लेकिन उस्मान तारिक़ ने कसी हुई बॉलिंग की थी और 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया था. उन्होंने तेज़ बैटिंग कर रहे भारतीय बल्लेबाज़ों पर अंकुश लगाया था और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया था.

तारिक़ ने मंगलवार को कोलंबो में कहा, “धोनी पर बनी फिल्म देखने के बाद मुझे लगा कि हमारी कहानियां मिलती-जुलती हैं. मैं नौकरी कर रहा था और वह भी नौकरी कर रहे थे. इसलिए मुझे लगा कि यहां एक ऐसा व्यक्ति है जिसने इतिहास बनाया है.”



By admin