• Mon. May 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान की नई मिसाइल ‘फ़तह-3’ की क्यों ब्रह्मोस से की जा रही है तुलना

Byadmin

May 11, 2026


मिसाइल की तस्वीर

इमेज स्रोत, ISPR

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान सेना ने फ़तह-3 क्रूज़ मिसाइल की तस्वीर जारी की है

पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में फ़तह-3 क्रूज़ मिसाइल से पर्दा हटाया है जिसकी तुलना भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से की जा रही है.

7 मई को पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने सैन्य तैयारियों के बारे में एक प्रमोशनल वीडियो में फ़तह-3 क्रूज़ मिसाइल की एक तस्वीर दिखाई थी.

हालांकि आईएसपीआर ने फ़तह-3 क्रू़ज़ मिसाइल की क्षमताओं के बारे में नहीं बताया है, लेकिन रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है, जो ध्वनि की गति से तीन से चार गुना तेज़ है.

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक़ इसे पाकिस्तान ने भविष्य में सटीक हमलों के लिए विकसित किया है.

अगर आप सोशल मीडिया पर नज़र डालें तो कई टिप्पणीकारों ने इसकी तुलना ब्रह्मोस मिसाइल से की है.

By admin