• Thu. Feb 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान के इस गेंदबाज़ के ‘ब्रेक’ की भारत में चर्चा, क्या टीम इंडिया के ख़िलाफ़ होंगे तुरुप का इक्का?

Byadmin

Feb 12, 2026


उस्मान तारिक ने यूएसए के ख़िलाफ़ मुकाबले में चार ओवरों में सिर्फ़ 27 रन दिए और तीन विकेट झटके

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, उस्मान तारिक़ ने यूएसए के ख़िलाफ़ मुकाबले में चार ओवरों में सिर्फ़ 27 रन दिए और तीन विकेट झटके

पढ़ने का समय: 8 मिनट

‘उन्होंने जो किया, उसे तो भारत भी नहीं समझ पाएगा.’

‘यह भारत के ख़िलाफ़ तुरुप का पत्ता होगा.’

पाकिस्तान और अमेरिकी क्रिकेट टीमों के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ये चर्चा भारत के एक चैनल पर कमेंट्री के दौरान हो रही थी. और ये बातें पाकिस्तानी गेंदबाज़ उस्मान तारिक़ के लिए हो रही थी, जिनका अलग बॉलिंग-एक्शन पहले भी चर्चा के केंद्र में रहा है.

बीते मंगलवार को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने टी-20 मुक़ाबले में अमेरिका को 32 रन से हराया था. और इस मैच में उस्मान तारिक़ ने चार ओवर में सिर्फ़ 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे.

इसी मैच के कुछ क्लिप्स भारत में भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैलने लगे. कुछ यूज़र्स ने उस्मान तारिक़ के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाए और कुछ ने ये भी सवाल किया कि उस्मान जिस तरह बॉल फेंकने से पहले थोड़ा ठहरते हैं, क्या वह नियमों के मुताबिक ठीक है.

By admin