• Fri. Apr 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इसराइल को ‘कैंसर’ कहा लेकिन बाद में पोस्ट की डिलीट, इसराइल की बेहद कड़ी प्रतिक्रिया

Byadmin

Apr 10, 2026


पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ (बाएं) ने इसराइल पर जनसंहार का आरोप लगाया

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ (बाएं) ने इसराइल पर जनसंहार का आरोप लगाया

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ के एक बयान को इसराइल ने ‘शर्मनाक और निंदनीय’ बताया है.

ख़्वाजा आसिफ़ ने इसराइल को ‘मानवता के लिए धब्बा’ और ‘कैंसर राष्ट्र’ कह दिया था जिस पर इसराइल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि शुक्रवार दोपहर को ख़्वाजा आसिफ़ ने वो पोस्ट हटा दी.

पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान युद्धविराम में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है.

अमेरिका और ईरान दोनों के ही प्रतिनिधियों की इस्लामाबाद में शनिवार को इस सिलसिले में बैठक होने वाली है. लेकिन इसराइल पाकिस्तान के रोल को लेकर असहज है.

गुरुवार को भारत में इसराइल के राजदूत ने कहा था कि पाकिस्तान पर ‘भरोसा नहीं किया जा सकता.’

By admin