• Sun. Apr 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान कैसे बना अमेरिका‑ईरान शांति वार्ता का मंच: पर्दे के पीछे की कूटनीति

Byadmin

Apr 12, 2026


मोजतबा ख़ामेनेई, आसिम मुनीर, शाहबाज़ शरीफ़ और डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, BBC / Getty Images

पाकिस्तान फ़िलहाल अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर पर बनी सहमति में मदद करने की अपनी सफलता का जश्न मना रहा है.

साथ ही पाकिस्तान के नेता शांति वार्ता की मेज़बानी की तैयारी कर रहे हैं.

शनिवार से शुरू होने वाली इस बातचीत से पहले, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है.

यह बातचीत असल में होगी या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन शहर ने फिर भी खुद को पूरी तरह इसके लिए तैयार कर लिया है. सड़कों पर सन्नाटा है, क्योंकि करीब 10 हजार पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

लेकिन दुनिया के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है.

By admin