• Tue. Apr 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान ने ईरान के लिए ये ट्रेड कॉरिडोर खोलकर क्या एक तीर से लगाए हैं दो निशाने

Byadmin

Apr 28, 2026


पाकिस्तान, पैंदाबाद

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान का कहना है कि ईरान के साथ ट्रांज़िट व्यापार आसान हो गया है

पाकिस्तान ने ईरान के लिए अपने ग्वादर और कराची बंदरगाहों को खोलने की घोषणा की है.

पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय के ‘ट्रांज़िट ऑफ़ गुड्स थ्रू पाकिस्तान’ (पाकिस्तान के ज़रिए सामान की आवाजाही) आदेश 2026 के तहत, ईरानी उत्पादों के व्यापार के लिए छह कॉरिडोर खोले गए हैं.

इन व्यापारिक कॉरिडोर का इस्तेमाल करते हुए, ईरान पाकिस्तान के मार्फ़त किसी तीसरे देश से आयात-निर्यात कर सकता है.

पाकिस्तान सरकार की ओर से यह घोषणा ऐसे समय आई है जब 28 फ़रवरी से शुरू हुई जंग और होर्मुज़ स्ट्रेट में ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी ने ईरान के लिए आयात-निर्यात को मुश्किल बना दिया है.

By admin