भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला लिया है। पीपीपी पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक्स अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान को गहरा झटका लग सकता है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जैसी कई बड़ी हस्तियों के एक्स अकाउंट बंद हो चुके हैं।
नई दिल्ली, एएनआई। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कड़ा रुख अपना रखा है। इसी कड़ी में अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान की 2 बड़ी शख्सियतों के एक्स अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए हैं।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक्स अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारत के इस फैसले पाकिस्तान से बड़ा झटका लग सकता है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप