• Wed. Feb 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान: भारत का राष्ट्रगान गाने वाले चार छात्रों के साथ क्या हुआ?

Byadmin

Feb 18, 2026


बाचा ख़ान यूनिवर्सिटी

इमेज स्रोत, Getty Images

‘मेरे पिता को अभी तक यह नहीं पता कि मुझे यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया है. यह बात सिर्फ मेरी अम्मी जानती हैं. मैंने घर आकर उनसे बस इतना कहा कि इस बार रमज़ान घर पर ही मनाऊंगा.’

पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख़्वा के ज़िले लोअर दीर से ताल्लुक रखने वाले मुराद ख़ान उन चार छात्रों में शामिल हैं, जिन्हें एक वीडियो वायरल होने के बाद 13 फ़रवरी को बाचा ख़ान यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था.

इस वीडियो में एक छात्र को भारत का राष्ट्रगान गाते हुए और कुछ अन्य छात्रों को उनका साथ देते हुए देखा जा सकता है.

बीबीसी ने इस मामले पर बाचा ख़ान यूनिवर्सिटी की प्रशासनिक टीम का पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ख़बर प्रकाशित होने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला था.

वीडियो में क्या है?

यह वीडियो 11 फ़रवरी को बाचा ख़ान यूनिवर्सिटी में शाम चार बजे के बाद बनाया गया था, जब कैंपस में यूथ फ़ेस्टिवल के पहले दिन का समापन हुआ था.

By admin