• Sat. Oct 5th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी का ठाणे दौरा,अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे, ठाणे में PM मोदी का कांग्रेस के अगुवाई वाले MVA पर बड़ा हमला – maharashtra assembly election 2024 pm modi slams congress said if we get divided then those who are dividing us will celebrate in thane

Byadmin

Oct 5, 2024


मुंबई/ठाणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे पर एक बार फिर महाविकास आघाडी यानी इंडिया अलायंस पर निशाने पर लिया। कांग्रेस पार्टी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है, हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।


पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए प्रहार
पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस का असली रंग खुल कर सामने आ गया है। कांग्रेस को अब अर्बन नक्सल का गैंग चला रहा है। पूरी दुनिया में जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, कांग्रेस अब खुलकर उनके साथ खड़ी है। इसलिए अपनी घोर असफलता के बावजूद कांग्रेस, सरकार बनाने का सपना देख रही है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है, हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।

टॉयलेट टैक्स और मुडा स्कैम से बोला प्रहार
पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने तो हद ही कर ही है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने Toilet tax लगाया है। एक ओर मोदी कह रहा है Toilet बनाओ और ये कह रहे हैं हम Toilet पर टैक्स लगाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस यानी लूट और फरेब का पूरा पैकेज है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है। चाहे कोई भी दौर हो, कोई भी राज्य हो, कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता है। पीएम मोदी ने कहा कि आप पिछले एक हफ्ते का हाल देख लीजिए। कांग्रेस के एक CM का जमीन घोटाले में नाम आया है, उनके एक मंत्री महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, उनको अपमानित कर रहे हैं, हरियाणा में कांग्रेस का एक नेता ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। कांग्रेस चुनाव में बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सरकार बनने पर जनता के शोषण का नया नया तरीका खोजती है। आए दिन, नए-नए टैक्स लगाकर अपने घोटालों के लिए पैसा जुटाना ही इनका एजेंडा है।

By admin