• Sat. Jun 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी का शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्थडे विश करना क्यों बहस का मुद्दा बन गया?

Byadmin

Jun 27, 2026


नरेंद्र मोदी और धर्मेंद्र प्रधान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी की ओर से धर्मेंद्र प्रधान को दी गई बर्थडे विश सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गई

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन (26 जून) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें बधाई देने के बाद एक बड़ा विवाद छिड़ गया.

विपक्ष और प्रदर्शनकारियों ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में उनकी सीधी ज़िम्मेदारी तय करते हुए एक बार फिर इस्तीफ़े की मांग की है.

दरअसल, नीट पेपर लीक होने के बाद से ही देश भर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी हैं. कांग्रेस के अलावा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) भी लगातार देश भर के कई शहरों में प्रदर्शन कर उनके इस्तीफ़े की मांग कर चुकी है. सीजेपी का ताज़ा प्रदर्शन दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर चल रहा है.

इस बीच पीएम मोदी की बर्थडे विश के बाद कई बड़े नेताओं ने उनकी और धर्मेंद्र प्रधान की आलोचना की, जिनमें कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं.

पीएम मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान के लिए क्या लिखा?

नरेंद्र मोदी

इमेज स्रोत, Isabel Infantes / POOL / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के प्रधान सराहनीय प्रयास कर रहे हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल से 26 जून को सुबह 8 बजे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं.

By admin