• Thu. Feb 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी के असम दौरे की तैयारी:डिब्रूगढ़ में तैयार किया गया रनवे, वायुसेना ने आपात लैंडिंग का अभ्यास किया – Pm Modi Assam Visit Preparations Elf Runway Prepared Dibrugarh Air Force Practices Emergency Landing

Byadmin

Feb 12, 2026


असम में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार और कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए राज्य दौरा करने वाले हैं। इसके लिए डिब्रूगढ़ जिले में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) तैयार कराई गई है। प्रधानमंत्री का विमान इसी जिले में उतरेगा।

Trending Videos

पीएम मोदी के विमान की लैंडिंग से पहले इस रनवे पर भारतीय वायुसेना के विमान की सुरक्षित और सफल लैंडिंग कराई गई है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मोरन में बनाए गए इस रनवे की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मेगा एयर शो का आयोजन भी किया।

खबर अपडेट की जा रही है…

By admin