तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने नई रामेश्वरम-ताम्बरम (चेन्नई) रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह रेलगाड़ी पंबन ब्रिज से होकर गुजरी। पीएम मोदी ने रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु के लोगों को ये तोहफा दिया है। इस पुल से रेलगाड़ी गुजरेगी और साथ ही ये पुल उठ भी सकता है जिससे जहाजों को रास्ता दिया जाएगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामेश्वरम द्वीप और मुख्यभूमि को जोड़ने वाले पांबन समुद्र पुल का उद्घाटन किया।

पांबन समुद्र पुल की विशेषताएंपांबन समुद्र पुल भारत का पहला वर्टिकल सी-लिफ्ट ब्रिज है, जिसकी लंबाई 2.08 किलोमीटर है और इसमें 99 स्पैन हैं। इसमें 72.5 मीटर लंबा वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है, जो 17 मीटर तक ऊंचा उठ सकता है।
#WATCH | Rameswaram, Tamil Nadu: PM Narendra Modi inaugurates New Pamban Bridge – India’s first vertical lift sea bridge and flags off Rameswaram-Tambaram (Chennai) new train service, on the occasion of #RamNavami2025
(Source: DD) pic.twitter.com/VjnOwt4Rpj
— ANI (@ANI) April 6, 2025
पुल का निर्माण और तकनीकी पहलूपुल की संरचना को मजबूती देने के लिए 333 पाइल्स और 101 पियर्स/पाइल कैप्स का उपयोग किया गया है। यह पुल दो रेल ट्रैक के लिए डिजाइन किया गया है और भविष्य में विस्तार की संभावना को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। पुल पर पोलिसिलोक्सेन पेंट का उपयोग किया गया है, जो इसे जंग से बचाता है और समुद्री पर्यावरण में इसकी लंबी उम्र सुनिश्चित करता है।
उद्घाटन में उपस्थित लोगइस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, राज्य के वित्त मंत्री थांगम थेनारसु और अन्य नेता मौजूद थे। श्रीलंका से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत तमिलनाडु के वित्त मंत्री, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, भाजपा नेता के. अन्नामलाई और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया।
‘BJP का सुशासन देखकर लोग…’, पार्टी के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला; बताया फ्यूचर प्लान
देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप