• Wed. Jun 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पुणे की युवती पर मंगेतर की हत्या करने का आरोप, साथी भी ग़िरफ़्तार, पुलिस ने क्या बताया

Byadmin

Jun 24, 2026


केतन अग्रवाल

इमेज स्रोत, UGC

पुणे पुलिस ने एक युवती को अपने मंगेतर की हत्या करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है. उसके साथी को भी गिरफ़्तार किया गया है. आरोप है कि युवती ने अपने साथी की मदद से मंगेतर को लोहगढ़ क़िले से धक्का दे दिया.

पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि इसके बाद युवती ने इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की थी.

मृतक युवक का नाम केतन अग्रवाल है. पुलिस ने हत्या के आरोप में सिया गोयल और उनके साथी चेतन चौधरी को गिरफ़्तार किया है.

सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल के साथ महाराष्ट्र के पुणे में स्थित लोहगढ़ घूमने गई थीं.

सिया ने शिकायत दी थी कि गिरने से केतन की मौत हो गई.

By admin