• Wed. Oct 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पुणे के मंदिर के निर्माण स्थल में अंदर नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, CCTV फुटेज सामने आया

Byadmin

Oct 13, 2026


डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड शहर के निगड़ी इलाके में एक शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आक्रोश फैल गया।

घटना 10 अक्टूबर को सुबह करीब 11:07 बजे हुई। फुटेज में दिखता है कि लड़की मंदिर में पूजा कर रही थी। पूजा खत्म कर निकलने की तैयारी कर रही थी तभी आरोपी अंदर घुसा।

वह निर्माण स्थल के वर्कर जैसा नारंगी जैकेट पहने था। लड़की को अकेली देखकर उसने उसके हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की कोशिश की। लड़की ने संघर्ष कर उसे धक्का देकर खुद को बचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया।

आरोपी की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है, जो मेट्रो निर्माण स्थल पर कॉन्ट्रैक्ट मजदूर के रूप में काम करता था। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है।

निगड़ी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सीनियर इंस्पेक्टर महेश बानसोड़े के अनुसार, उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

By admin