डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बृहस्पतिवार की रात महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास एक कार दुर्घटना हुई। इस हादसे में 3 युवा छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में घायल छात्र का इलाज खालापुर में चल रहा है। मृतकों के शवों को कलांबोली के MGM अस्पताल में रखा गया है। मृत छात्रों की पहचान ओंकार बोरसे (22, नासिक), लय देशभारत (23, नागपुर) और श्रेयश शर्मा (22, जयपुर) के रूप में हुई है। ये सभी IIT बॉम्बे के छात्र थे।
पनवेल पुलिस ने हादसे के बारे में बताया कि दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया था। हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रण में किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
इनपुट एजेंसी एएनआई के साथ