• Wed. Feb 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पुणे में बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

Byadmin

Feb 4, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां का पुणे में एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में वह घायल हो गई।

इस घटना को लेकर शहजाद पूनावाला ने दावा किया है कि उनकी मां को जानबूझकर टक्कर मारा गया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील की है।

पूनवाला के मुताबिक, एक अनजान व्यक्ति ने कथित तौर पर उनकी मां को गाड़ी से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की सख्त जांच के आदेश दिए हैं। उनके दफ्तर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य और पुणे के सीनियर पुलिस अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने शहजाद पूनावाला से भी विस्तार से बात की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।”

image - 2026-02-04T103457.692

‘मेरा खून खौल जाता है’

X पर घटना की जानकारी शेयर करते हुए पूनवाला ने लिखा, “कुछ घंटे पहले, एक बहुत ही घटिया इंसान ने जानबूझकर मेरी मां पर अपनी कार चढ़ा दी – जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और भाग गया। उनकी बहुत जल्द सर्जरी होगी। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।”

उन्होंने कहा, “मेरी मां सबसे दयालु और अच्छी इंसान हैं और इस उम्र में उनके साथ ऐसा होना देखकर मेरा खून खौल उठता है और मेरा दिल बैठ जाता है। उम्मीद है पुणे पुलिस उस व्यक्ति को गिरफ्तार करेगी और यह पक्का करेगी कि वह बच न पाए।”

तहसीन पूनावाला ने शेयर किया सीसीटीवी फुटेज

पूनावाला के भाई और पॉलिटिकल एनालिस्ट तहसीन पूनावाला ने भी X पर CCTV फुटेज शेयर किया, जिसमें कथित तौर पर वह पल कैद हुआ जब उनकी मां को गाड़ी ने टक्कर मारी।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तहसीन ने लिखा, “मेरी मां, जो एक सीनियर सिटिजन हैं, मेरे ड्राइवर और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के साथ ड्राइव पर गई थीं और जब वे हमारी कार में गैस भरवा रहे थे, तब वह किनारे खड़ी थीं, किसी ने उन्हें टक्कर मार दी (जानबूझकर लगता है) और भाग गया।”

By admin