• Fri. Mar 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान से की बात

Byadmin

Mar 13, 2026


नरेंद्र मोदी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत कर ताज़ा हालातों पर चिंता व्यक्त की है.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान से बातचीत की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा है, “क्षेत्र (मध्य पूर्व) की गंभीर स्थिति पर मैंने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान से बातचीत की है.”

उन्होंने लिखा, “तनाव बढ़ने, आम नागरिकों के मारे जाने और सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की.”

पीएम मोदी ने लिखा, “भारतीय लोगों की सुरक्षा, सामान और ऊर्जा की बिना रुकावट आवाजाही भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को हमने फिर दोहराया है. साथ ही बातचीत और कूटनीति के जरिए समस्या का हल निकालने की अपील है.”

By admin