• Sat. Jul 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

प्रधानमंत्री मोदी ने सुझावों के लिए युवाओं को दिया धन्यवाद, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी

Byadmin

Jul 25, 2026


पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार रात एक बार फिर वीडियो संदेश के जरिये युवाओं के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर गुरुवार रात जारी अपने वीडियो पर सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं सुझाव देने के लिए युवाओं को धन्यवाद दिया।

खास बात यह है कि प्रधानमंत्री ने गुरुवार को भी वीडियो संदेश के लिए आधी रात का वक्त चुना था और जेन-जी को फ्रेंड्स कहकर संबोधित किया था।

शुक्रवार को उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत थैक्यू फ्रेंड्स से की। जनसभाओं में कभी स्थानीय बोली, तो कभी पहनावे से जनता के साथ संवाद स्थापित करने के लिए जाने जाने वाले प्रधानमंत्री ने जब जेन-जी से संवाद स्थापित किया तो उन्होंने उन्हीं की शैली और उनके समय को चुना। आम तौर पर माना जाता है कि जेन-जी देर रात ही डिजिटल वर्ल्ड में अधिक सक्रिय रहती है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार रात लगभग 11.30 बजे जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘धन्यवाद दोस्तों, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला था।

मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर आपने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए सभी को धन्यवाद। यह आपका प्यार बना रहे, हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। धन्यवाद दोस्तों।’

पीएम के वीडियो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
पीएम के गुरुवार देर रात जारी वीडियो ने 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बार देखे जाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसे 30.3 करोड़ बार देखा गया और 16 लाख से अधिक लाइक्स मिले। इससे पहले किसी रील को 24 घंटे में 30 करोड़ बार देखे जाने का रिकार्ड था।

वहीं, सीजेपी के नेताओं ने साफ कह दिया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा। रात से ही जंतर मंतर पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी थी।

By admin