डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी बीतने के बाद जब फरवरी का महीना आता है, तो ठंडक थोड़ी कम होती चली जाती है। इसी महीने में वसंत पंचमी भी पड़ती है, जब सुबह-सुबह पौधों पर ओस की बूंदें दिखलाई पड़ती हैं, फूलों की खुशबू के बीच गुनगुनी धूप कभी इतराती, कभी छिपती-सी महसूस होती है।
औसत से अधिक रहेगा तापमान
हर साल के मुकाबले इस साल फरवरी ज्यादा गर्म रही। पिछले कुछ रिकॉर्ड भी टूटे और उससे ज्यादा टूटी लोगों की उम्मीदें। लेकिन कल से मार्च का महीना शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी की ही तरह मार्च में भी तापमान चढ़ा हुआ रहने वाला है।
मार्च 2025 के दौरान उष्ण लहर / हीट वेव का आउटलुक
Outlook for Heat Wave duration during March 2025
अधिक जानकारी के लिए, लिंक पर जाइए: https://t.co/V9MmP8AqYz
For more information, visit: https://t.co/AFz2ADXnSg#imd #weatherupdate #weatherforecast #forecast #mausam #outlook… pic.twitter.com/ZU5Qe2R8MN
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 28, 2025
फरवरी ने तोड़ा 74 साल का रिकॉर्ड
- फरवरी की गर्मी ने बीते 74 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 27 फरवरी को दिल्ली में सबसे अधिक न्यूनतम और अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा।
- हालांकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों के मौसम में थोड़ी राहत देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने मार्च से मई 2025 के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है।
(फोटो: पीटीआई/फाइल)
- विभाग का कहना है कि मार्च 2025 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना है। प्रायद्वीपीय भारत के कुछ भागों और मध्य भारत के दक्षिण के पड़ोसी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की सांभावना है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां आंधी और ओले गिरने की चेतावनी; 5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम