• Mon. Apr 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फ़ारस की खाड़ी जितना तेल और गैस दुनिया में कहीं और क्यों नहीं है?

Byadmin

Apr 13, 2026


फ़ारस की खाड़ी में होने वाले युद्ध पूरी दुनिया के लिए संकट पैदा कर देते हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, फ़ारस की खाड़ी में होने वाले युद्ध पूरी दुनिया के लिए संकट पैदा कर देते हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

फ़ारस की खाड़ी के देशों को अपने विशाल तेल और गैस भंडारों से जहां बहुत फ़ायदा मिला है वहीं उन्हें इसके कारण नुक़सान भी झेलने पड़े हैं.

ये जगह पूरी दुनिया की ऊर्जा का केंद्र है. यही कारण है कि जब यहां युद्ध होता है तो वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो जाता है.

इस क्षेत्र का अध्ययन करने वाले एक पेट्रोलियम भूविज्ञानी के रूप में, मैं अभी भी इसके हाइड्रोकार्बन भंडारों की विशालता से हैरान हूं.

उदाहरण के लिए फ़ारस की खाड़ी के आसपास 30 से अधिक विशालकाय तेल भंडार हैं. जिनमें से हर एक में पांच अरब बैरल या उससे अधिक कच्चा तेल मौजूद है.

खाड़ी क्षेत्र के कुएं उत्तरी सागर और रूस के सबसे अच्छे कुओं की तुलना में भी प्रतिदिन दो से पांच गुना अधिक तेल का उत्पादन करते हैं.

By admin