• Tue. Jun 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप का ये मैच कैसे बन गया ईरान बनाम ईरान

Byadmin

Jun 16, 2026


ईरान के पुराने झंडे को लेकर पहुँचे कुछ दर्शक

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मैच देखने पहुँचे कुछ ईरानियों ने वहाँ की मौजूदा सरकार का विरोध किया

मैच के टिकटों और आधिकारिक सूची में फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के इस मुक़ाबले को ईरान बनाम न्यूज़ीलैंड के रूप में प्रचारित किया गया था.

लेकिन स्टेडियम के बाहर और दर्शक दीर्घा में गूँज रहे नारों में ईरान के सबसे मुखर विरोधी न्यूज़ीलैंड नहीं, बल्कि स्वयं ईरान के असंतुष्ट नागरिक थे.

ईरानी टीम के अधिकारियों ने कई बार कहा है कि वे चाहते हैं कि फुटबॉल लोगों को एकजुट करे.

लेकिन यहाँ का माहौल बिल्कुल भी एकजुट नहीं था.

लॉस एंजेलिस स्टेडियम के बाहर का वातावरण पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा हुआ था.

By admin