• Wed. Jul 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: फ़्रांस को हराकर स्पेन फ़ाइनल में, टूटा एम्बापे का सपना

Byadmin

Jul 15, 2026


फ़्रांस पर जीत का जश्न मनाते स्पेन के खिलाड़ी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, स्पेन दूसरी बार वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचा है

स्पेन ने फ़्रांस को हराकर वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में जगह बना ली है. डलास स्टेडियम में खेले गए सेमीफ़ाइनल में उसने फ़ेवरेट मानी जा रही फ़्रांस की टीम को शानदार अंदाज़ में मात दी.

लुइस दे ला फ़ुएंते की टीम ने स्टार अटैकर्स से भरी फ़्रांस की टीम को पूरी तरह काबू में रखा. मैच में ज़्यादा मौक़े नहीं बने, लेकिन स्पेन ने खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और मिकेल ओयारज़ाबाल और पेद्रो पोरो के गोल की बदौलत रविवार को होने वाले फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

पहले हाफ़ के बीच में स्पेन को पेनल्टी मिली. फ़्रांस के लेफ़्ट-बैक लुकास दीन्ये की ग़लती की वजह से फ़ॉरवर्ड लामिन यामाल को गेंद क्लियर करने की कोशिश के दौरान ज़ोरदार टक्कर लगी और रेफ़री ने पेनल्टी दे दी.

ओयारज़ाबाल ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पेनल्टी को गोल पोस्ट के कोने में भेज दिया. बढ़त मिलने के बाद स्पेन ने मैच पर अपनी पकड़ और मज़बूत कर ली.

पहले हाफ़ में फीके प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि फ़्रांस दूसरे हाफ़ में ज़ोरदार वापसी करेगा. लेकिन हुआ इसका उल्टा. स्पेन ने एक बार फिर खेल पर अपना दबदबा बना लिया.

By admin