इमेज स्रोत, Cole Burston / AFP via Getty Images
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद रोमांचक मैच में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर आख़िरी 16 में जगह बना ली है.
अब उसका मुक़ाबला स्पेन से होगा, जिसने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर आख़िरी 16 में जगह बनाई.
फ़ुल टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम तक चला.
एक्स्ट्रा टाइम में पुर्तगाल के गोंसालो रामोस ने गोल करके अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी.
लेकिन 103वें मिनट में जो हुआ, उसके बाद यह मैच लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
क्रोएशिया के योश्को वार्डियोल ने गोल करके टीम को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया.
लेकिन इसके बाद गोल को ऑफ़साइड क़रार दे दिया गया. मैदान में मौजूद क्रोएशिया के समर्थक ग़ुस्से में आ गए और मैदान में प्लास्टिक की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं.
आख़िरकार मैच दोबारा शुरू कराया गया और आख़िरी सीटी बजते ही पुर्तगाल ने अंतिम 16 में जगह बना ली.
पुर्तगाल के लिए पहला गोल उनके सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 68वें मिनट में मिली पेनल्टी से किया, जबकि क्रोएशिया के लिए एकमात्र गोल 53वें मिनट में इवान पेरिशिच ने किया.