• Thu. Mar 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के टिकट महंगे करके क्या फ़ीफ़ा ने ग़लती कर दी है? – दुनिया जहान

Byadmin

Mar 4, 2026


मैक्सिको के ज़ैपोपान में एकरॉन स्टेडियम में प्रदर्शन के लिए रखी गई वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मैक्सिको के ज़ैपोपान में एकरॉन स्टेडियम में प्रदर्शन के लिए रखी गई वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी

पढ़ने का समय: 10 मिनट

2026 में आयोजित होने वाला 23वां फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप पिछली प्रतियोगिताओं से अधिक बड़े स्तर पर होगा क्योंकि पहली बार इसमें 48 टीमें भाग लेंगी जब कि क़तर में आयोजित पिछले वर्ल्ड कप में केवल 32 टीमों ने भाग लिया था.

हर चार साल बाद होने वाले वर्ल्ड कप के सौ से अधिक मैच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेले जाएंगे.

न सिर्फ़ 2026 के फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में मैचों की संख्या बढ़ गई है बल्कि उनके टिकट की क़ीमत भी बढ़ा दी गई है.

फ़ुटबॉल फ़ैन्स के गुट ‘फ़ुटबॉल स्पोर्टर्स- यूरोप’ ने इसे लूट क़रार दिया है.

दुनिया भर में वर्ल्ड कप का आयोजन करने वाले वर्ल्ड फ़ुटबॉल संगठन यानि फ़ीफ़ा की भारी आलोचना हो रही है.

By admin