• Tue. Feb 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फुटबॉल के देश में बैट-बॉल की वापसी:कैसे इटली में जन्मा, दबा और फिर जिंदा हुआ क्रिकेट? 230 साल पुरानी है कहानी – From Mussolini To The World Cup: Italy 230-year Cricket Comeback Story, How Cricket Survived Politics

Byadmin

Feb 10, 2026


From Mussolini to the World Cup: Italy 230-Year Cricket Comeback story, How Cricket Survived Politics

इटली का क्रिकेट इतिहास
– फोटो : ANI

विस्तार

इटली आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भले ही पहली बार नजर आ रहा हो, लेकिन इस देश में क्रिकेट कोई नया खेल नहीं है। फुटबॉल भले ही आज इटली का जुनून हो, पर क्रिकेट की जड़ें यहां दो सौ साल से भी ज्यादा पुरानी हैं। इटली में क्रिकेट नया नहीं है। आईसीसी के मुताबिक, इटली में क्रिकेट का पहला दर्ज मुकाबला 1793 में खेला गया था। उस समय ब्रिटिश नौसेना के नायक होराशियो नेल्सन ने नेपल्स के बंदरगाह पर अपने नाविकों के लिए मैच आयोजित कराया था। मकसद था कि जहाज किनारे खड़े रहने के दौरान नाविक व्यस्त रहें और किसी परेशानी में न पड़ें।

Trending Videos



यहीं से खेल की बुनियाद पड़ी। जो शुरुआत महज ब्रिटिश नाविकों के टाइमपास के रूप में हुई थी, वही धीरे-धीरे देश में इस खेल के बीज बो गई। समय के साथ क्रिकेट ने इटली की जमीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और अब हालात ऐसे हैं कि टीम वैश्विक मंच पर कदम रख चुकी है। इटली की टीम सोमवार को भले ही स्कॉटलैंड से हार गई हो, लेकिन उसने दम दिखाया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों को देखकर लगा कि इनमें काबीलियत है।

By admin