• Sat. May 31st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

फॉर्म में लौटे ‘बाबा’ का अब किसानों पर फोकस, फैक्ट्रियों पर Raid में बड़ा खुलासा, नकली डीएपी खाद, एसएसपी और जिप्सम के हजारों कट्टे जब्त – rajasthan agriculture minister dr kirori lal meena raids fake fertilizer factories seizes thousands of counterfeit bags

Byadmin

May 29, 2025


अजमेर: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। यह धमाका सरकार और राजनीति में नहीं बल्कि किसानों के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ किया है। डॉ. मीणा को सूचना मिली कि अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां ऐसी है जहां नकली डीएपी खाद, एसएसपी, जिप्सम आदि तैयार किए जाते हैं। प्रदेश के लाखों किसानों के साथ हो रहे छलावे की जानकारी मिलते ही डॉ. किरोड़ीलाल मीणा अजमेर के किशनगढ़ की ओर निकल पड़े। आबादी क्षेत्र से दूर अलग अलग गांवों के खेतों में बनी फैक्ट्रियों पर पहुंच गए। इन फैक्ट्रियों में बेरोक टोक नकली खाद तैयार हो रही थी।

kirodi lal meena raid

एक फैक्ट्री में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की कार्रवाई।

कट्टे पर ब्रांडेड सील, अंदर माल नकली

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और उनकी टीम ने पहले खुद इन फैक्ट्रियों पर छापा मारा। फिर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। तब तक डॉक्टर साहब खुद मौके पर ही डटे रहे। जब पहली फैक्ट्री में गए तो वहां तीन चार बीघा में फैली फैक्ट्री में बड़ी बड़ी मशीनें लगी हुई थी। इन मशीनों से नकली खाद, पोटास, जिप्सम सहित खेती में काम आने वाले अन्य उत्पाद बनाए जा रहे थे। प्लास्टिक के जिन कट्टों में पेकिंग की जा रही थी। उन पर ब्रांडेड सील लगी थी लेकिन अंदर पूरा नकली माल भरा जा रहा था। मार्बल का चूरा और मिट्टी से नकली खाद तैयार की जा रही थी।

आधा दर्जन फैक्ट्रियों पर मारा छापा

सबसे पहले डॉ. मीणा किशनगढ़ क्षेत्र के उदयपुर कला गांव के एक खेत में पहुंचे। वहां उन्हें नकली खाद की फैक्ट्री को देखा। वहां के कर्मचारियों से बात की तो पता चला कि आसपास के कई खेतों में इसी तरह का नकली खाद बनाने वाली कई फैक्ट्रियां हैं। सभी फैक्ट्रियों में नकली डीएपी खाद, पोटास और एसएसपी सहित अन्य उत्पाद तैयार हो रहे थे। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी फैक्ट्रियों में दबिश दी। एक एक फैक्ट्री में नकली खाद के हजारों कट्टे भरे हुए मिले। ये सब कट्टे गांव में किसानों को बेचे जाने थे।

धरती पुत्रों के साथ हो रहा था अन्याय

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि धरती पुत्रों के साथ बड़ा धोखा हो रहा था। खाद के नाम पर पत्थर का चूरा और मिट्टी से नकली खाद तैयार हो रही थी। हैरानी की बात यह है कि ये फैक्ट्रियां पिछले कई महीनों से संचालित है। संभवतया कुछ वर्ष भी हो गए होंगे। इसके बावजूद किसी को कानो कान खबर तक नहीं कि यहां ब्रांडेड पेकिंग में नकली माल भर कर बेचा जा रहा है। डॉ. मीणा ने कहा कि किसानों के साथ इस तरह से धोखा करने वाले राक्षसों को वे किसी भी कीमत पर नहीं बक्शेंगे।

By admin