• Tue. Apr 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बंगाल चुनाव: EVM पर इत्र लगाकर वोट न देने वालों की पहचान का मामला, EC ने सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

Byadmin

Apr 6, 2026


जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ईवीएम में गड़बड़ी व उससे छेड़छाड़ करने के आरोप तो अब तक लगते रहे है लेकिन अब ईवीएम की बटन में इत्र लगाकर वोट न देने वालों को पहचानने का आरोप सामने आया है।

चुनाव आयोग ने बंगाल से मिली इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राज्यों में तैनात अपने पर्यवेक्षकों व जिला निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव के दौरान इस तरह के मामलों को प्रमुखता से देखने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा है कि यदि कहीं भी इस तरह की गड़बड़ी पाए जाती है तो उससे सख्ती से निपटे।

मतदाताओं के हाथ की अंगुलियों को सूंघा जाता है- शिकायतकर्ता

आयोग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, शिकायतकर्ताओं ने इससे जुड़े कुछ वीडियो भी साझा किए है और बताया है कि वोट देकर निकलने के बाद मतदाताओं के हाथ की अंगुलियों को सूंघा जाता है। यदि उनमें इत्र की महक नहीं आती है तो माना जाता है कि उन्हें वोट नहीं दिया है। इसके बाद उनके साथ मारपीट की जाती है। यह भी आरोप है कि इनमें मतदान केंद्र के कर्मचारियों की मिलीभगत रहती है।

आयोग की मानें तो उन्हें इस संबंध में बंगाल से कई शिकायतें मिली है। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में ऐसी किया गया था लेकिन डर से उन्होंने नहीं बताया था। आयोग ने नए तरह की इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारियों से इसे तत्परता से देखने के निर्देश दिए हैं।

By admin