• Sun. Aug 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध हालत में मौत, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव

Byadmin

Aug 16, 2026


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना (हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर) के शुरुआती बिंदु बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का पहला हिस्सा 2027 में शुरू किए जाने का लक्ष्य है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। यह स्टेशन कॉरिडोर का शुरुआती पॉइंट होगा। वहीं सूरत में भी स्टेशन के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है।

mumbai (14)

BKC स्टेशन के फाउंडेशन का काम अंतिम चरण में

मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन इस 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का शुरुआती पॉइंट होगा। इस स्टेशन को जमीन के लगभग 30 मीटर नीचे बनाया जा रहा है। यहां खुदाई और फाउंडेशन का काम लगभग पूरा हो गया। निर्माण स्थल से आए वीडियो में बड़े पैमाने पर खुदाई, मशीनरी और भूमिगत संरचनाओं का काम दिख रहा है।

surat (2)

सूरत में स्ट्रक्चरल और रूफिंग कार्य पूरा

वहीं सूरत में भी स्टेशन के स्ट्रक्चरल और रूफिंग कार्य पूरा हो चुका है। सूरत में अब इंटीरियर फिनिशिंग का काम शुरू हो गया है। सूरत स्टेशन पर ‘सूरत’ का साइनबोर्ड भी लगा दिया गया है। स्टेशन का डिजाइन सूरत की डायमंड-कटिंग इंडस्ट्री से प्रेरित है।

bmc (1)

12 प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित

मुंबई-अहमदाबादहाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर कुल 12 प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसके तहत महाराष्ट्र में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), ठाणे, विरार और बोइसर स्टेशन होंगे। वहीं, गुजरात में वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

कॉरिडोर के अधिकांश हिस्से एलिवेटेड

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा एलिवेटेड बनाया जा रहा है। ट्रैक को ऊंचे पिलरों पर बनाने से जमीन अधिग्रहण की जरूरत कम होती है। साथ ही, लेवल क्रॉसिंग और अन्य बाधाओं से बचते हुए ट्रेन को तेज गति से चलाने में मदद मिलती है।

कब से शुरू हो सकता यह हाई स्पीड रेल कॉरिडोर?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, गुजरात में सूरत और बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर 15 अगस्त 2027 तक ट्रेन का संचालन शुरू करने की योजना है। वहीं, पूरे 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर को 2029 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

By admin