• Wed. Feb 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बड़े स्तनों के कारण महिलाओं को क्या दिक्कतें होती हैं, क्यों बढ़ रहा है ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी का चलन?

Byadmin

Feb 11, 2026


एक महिला फूल पकड़े हुए. ये स्तनों की सुंदरता के मानकों को दर्शाता है, और प्लास्टिक सर्जरी की मदद से उन्हें बेहतर बनाने और कसने के तरीकों को भी दिखाता है.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बड़े स्तनों के कारण कुछ महिलाओं को सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

“मैं हमेशा कंधे झुकाकर चलती थी, सिर्फ इसलिए कि यह न दिखे कि मेरे स्तन बहुत बड़े हैं. मुझे यह बात आज भी इसलिए याद है, क्योंकि मुझे बहुत, बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी.”

2010 में अर्जेंटीना की एक यूनिवर्सिटी प्रोफ़ेसर, रैक्वेल ने ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी कराने का फ़ैसला किया.

अब 52 साल की रैक्वेल कहती हैं कि इस सर्जरी के नतीजों ने उन्हें ‘आज़ादी का अहसास’ कराया, जैसा उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया था.

दुनिया के कई हिस्सों में बड़े स्तनों को आकर्षक माना जाता है, लेकिन हकीकत में यह महिलाओं की सेहत और जीवन की गुणवत्ता के लिए काफ़ी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.

By admin