• Mon. Mar 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बहरीन, यूएई, कुवैत ने नए मिसाइल और ड्रोन हमलों का जारी किया अलर्ट

Byadmin

Mar 23, 2026


मिसाइल

इमेज स्रोत, Saeed Qaq/Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, इसराइल में तेल अवीव के आसमान में भी सोमवार को ईरान की ओर से दाग़ी गई मिसाइलें देखी गईं

मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच कई खाड़ी देशों ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के बारे में सूचना दी.

बहरीन के गृह मंत्रालय ने अभी-अभी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है, ”अलार्म सायरन को सक्रिय कर दिया गया है. लोगों से आग्रह है कि वे शांत रहें और नज़दीकी सुरक्षित स्थान पर पहुंचें.”

गृह मंत्रालय ने कहा है कि लोग आधिकारिक माध्यमों से मिलने वाली सूचना का पालन करें.

वहीं संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने थोड़ी देर पहले कहा है कि देश के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ईरान की ओर से आ रही मिसाइल और ड्रोन के ख़तरों का जवाब दे रहे हैं.

रक्षा मंत्रालय का दावा है कि जो आवाज़ें आ रही हैं वे मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने की वजह से आ रही हैं.

जबकि कुवैत की सेना ने कुछ देर पहले बताया कि देश के एयर डिफेंस अभी दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे हैं.

आर्मी के जनरल स्टाफ ने बताया है कि धमाकों की जो आवाज़ें सुनाई दे रही हैं, वे एयर डिफेंस सिस्टम से दुश्मन के हमलों को रोकने की वजह से हैं.

कुवैत आर्मी ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी किए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.

By admin