• Mon. Feb 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश: क्या शेख़ हसीना की पार्टी अवामी लीग देश में फिर से सक्रिय हो रही है

Byadmin

Feb 23, 2026


शेख़ हसीना

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 5 अगस्त 2024 को शेख़ हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं

पढ़ने का समय: 8 मिनट

बांग्लादेश में कुछ ही दिन पहले हुए चुनाव के बाद से ख़बरें आ रही हैं कि अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग जगहों में पार्टी कार्यालयों में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. यहां तक ​​कि कई जगहों पर वो ताले तोड़कर अंदर घुस गए हैं.

ऐसे भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वे पार्टी के आदेश पर या अपनी निजी पहल पर ऐसा कर रहे हैं, या इसके पीछे सत्ताधारी बीएनपी या जमात-ए-इस्लामी या किसी अन्य के साथ कोई समझौता है.

अगस्त 2024 में सत्ता से बाहर होने के बाद अवामी लीग पर प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. अवामी लीग हालिया चुनाव में भाग भी नहीं ले सकी थी.

हालांकि, चुनाव के तुरंत बाद, ढाका समेत कई जगहों में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अवामी लीग के कार्यालयों को खोल दिया या उनमें प्रवेश करने का प्रयास किया.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin