• Tue. Feb 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश : चुनाव के फ़ौरन बाद मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक देश छोड़कर क्यों जा रहे हैं?

Byadmin

Feb 17, 2026


मुख्य सलाहकार प्रोफे़सर मोहम्मद यूनुस अपने विशेष सहायक फैज़ अहमद तैयब के साथ (दाएं)

इमेज स्रोत, PRESS WING INTERIM GOVERNMENT

इमेज कैप्शन, मुख्य सलाहकार प्रोफे़सर मोहम्मद यूनुस अपने विशेष सहायक फैज़ अहमद तैयब के साथ (दाएं)

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के आईसीटी और टेलीकम्युनिकेशन मामलों के प्रमुख सलाहकार प्रोफ़ेसर मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक फैज़ अहमद तैयब के इस्तीफे़ और पद छोड़ने पर शनिवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा रही.

चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद फेसबुक पर उनके देश छोड़ने को लेकर तरह-तरह की अटकलें और चर्चाएं देखने को मिलीं.

कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि अंतरिम सरकार में किसी के लिए यह ‘पहला सुरक्षित एग्ज़िट’ है.

हालांकि इस बीच, तैयब ने रविवार को दोपहर लगभग 1 बजे अपने देश छोड़ने के बारे में सोशल मीडिया फेसबुक पर एक स्टेटस पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि वो पिछले सप्ताह ‘आधिकारिक तौर पर’ अपना दफ़्तर छोड़ चुके हैं.

उन्होंने उसी स्टेटस में यह भी बताया कि वह ‘छुट्टी लेकर अपने परिवार से मिलने जा रहे हैं’ और उन्होंने घर लौटने के लिए ‘रिटर्न टिकट’ खरीद लिया है.

By admin