• Thu. Feb 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश: तारिक़ रहमान का स्वागत लेकिन मोहम्मद यूनुस से क्यों रही भारत की इतनी तल्ख़ी

Byadmin

Feb 19, 2026


बांग्लादेश

इमेज स्रोत, @trahmanbnp

इमेज कैप्शन, तारिक़ रहमान और मोहम्मद यूनुस

मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित पोर्ट सिटी चटगाँव में पले-बढ़े. अपने पिता के नौ बच्चों में यूनुस तीसरे बच्चे थे.

वह बॉय स्काउट्स में सक्रिय थे और किशोरावस्था में जापान, अमेरिका और यूरोप सहित दूर-दराज़ स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय जैम्बोरी में भाग लेने के लिए यात्रा की.

उन्हें वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए फुलब्राइट स्कॉलरशिप मिली थी, जहाँ उन्होंने 1971 में अर्थशास्त्र में पीएच.डी. की और मिडिल टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र पढ़ाया भी.

1971 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, यूनुस ने नए देश को आधिकारिक मान्यता दिलाने के लिए अमेरिकी सरकार से पैरवी की और बांग्लादेशी प्रवासी समुदाय के लिए एक न्यूज़लेटर चलाने में मदद की.

यूनुस 1972 में बांग्लादेश लौटे. वे स्वतंत्रता सेनानी और शेख़ हसीना के पिता शेख़ मुजीब-उर रहमान के नेतृत्व में नए देश के निर्माण में भाग लेने के लिए उत्सुक थे.

By admin