• Sat. Feb 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश: तारिक़ रहमान और बीएनपी की वो बातें, जो भारत के हक़ में नहीं जातीं

Byadmin

Feb 14, 2026


तारिक़ रहमान

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, रहमान तारिक़ किसी भी देश के प्रभाव से स्वतंत्र होकर काम करने की मंशा ज़ाहिर कर चुके हैं.

पढ़ने का समय: 7 मिनट

तारिक़ रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत “न दिल्ली, न पिंडी, न कोई और देश, बांग्लादेश सबसे पहले” के नारे के साथ की थी.

22 जनवरी को सिलहट शहर के सरकारी आलिया मदरसा मैदान में तारिक़ रहमान ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कुछ लोग कहते हैं, ‘आपने इसे देखा, उसे देखा, अब इसे भी देखिए. प्रिय भाइयों और बहनों, 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान, जिसके माध्यम से यह देश, हमारी प्रिय मातृभूमि, लाखों लोगों के बलिदान से स्वतंत्र हुआ, हमने आम लोगों की भूमिकाएँ देखी हैं.”

अपने भाषण के दौरान उन्होंने भीड़ से पूछा था, “काबा शरीफ़ का मालिक कौन है? यह दुनिया, जो हम देखते हैं, उसका मालिक कौन है? सूरज और सितारों का मालिक कौन है? जन्नत का मालिक कौन है? जहन्नुम का मालिक कौन है?”

श्रोताओं ने एक स्वर में “अल्लाह” कहा, तो तारिक़ रहमान ने कहा, “आप सभी ने गवाही दी कि दुनिया, जन्नत और काबा के मालिक अल्लाह हैं. अगर अल्लाह मालिक हैं, तो क्या किसी और के पास इसे देने की शक्ति है? नहीं है. तो इसका अर्थ क्या है?”

By admin