• Wed. Feb 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश: नरेंद्र मोदी की गर्मजोशी को तारिक़ रहमान तत्काल हाथों-हाथ लेने से परहेज़ क्यों कर रहे हैं?

Byadmin

Feb 18, 2026


बांग्लादेश

इमेज स्रोत, @bdbnp78

इमेज कैप्शन, तारिक़ रहमान सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए

भारत की विदेश नीति में कुछ साल पहले तक बिना अवामी लीग के चुनाव और बीएनपी के सत्ता में आने को किसी बड़े झटके के रूप में देखा जाता था.

अब भारत तारिक़ रहमान और उनकी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सत्ता में आने पर स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ता दिख रहा है.

बिना अवामी लीग के बांग्लादेश में चुनाव पर भी भारत ने ‘आपत्ति’ नहीं जताई.

साथ ही अवामी लीग का खुलकर समर्थन भी भारत नहीं कर रहा. तो क्या इसका ये संदेश जाता है कि बांग्लादेश में जुलाई 2024 में हुए सियासी विद्रोह के दौरान भारत ने जो रुख़ अपनाया था, वो रणनीतिक रूप से ठीक नहीं था?

बात केवल बीएनपी की ही नहीं है. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफ़ीक़ुर रहमान से भी मिल रहे हैं और इस मुलाक़ात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं.

By admin