• Fri. Sep 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश ने कहा- ब्रिक्स में भारत ने तारिक़ रहमान को पीएम की हैसियत से नहीं बुलाया

Byadmin

Sep 11, 2026


हुमायूं कबीर

इमेज स्रोत, @BNP

इमेज कैप्शन, बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर गुरुवार को ढाका के फॉरन सर्विस एकेडमी में पत्रकारों से बात करते हुए
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

बांग्लादेश उस रक्षा गठबंधन में शामिल होना चाहता है, जिसका उसे न्योता नहीं मिला है और दूसरी तरफ़ भारत के दो-दो न्योते ठुकरा चुका है.

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने की चाहत बांग्लादेश कई बार सार्वजनिक रूप से प्रकट कर चुका है.

लेकिन पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि फ़िलहाल इसे विस्तार देने की कोई योजना नहीं है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बयान साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दिया.

तारिक़ रहमान इस साल फ़रवरी में जब बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने थे तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नई दिल्ली आने के लिए न्योता भेजा था. रहमान नहीं आए और पहले विदेशी दौरे के लिए मलेशिया को चुना. मलेशिया के बाद रहमान चीन गए.

12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट होने जा रहा है और तारिक़ रहमान को बिम्सटेक के अध्यक्ष के तौर पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था.

By admin