• Fri. Feb 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश: बीएनपी प्रवक्ता ने जीत की ख़बरों के बीच बीबीसी से क्या कहा

Byadmin

Feb 13, 2026


महदी अमीन

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी
(बीएनपी) बांग्लादेश में सरकार बनाने की ओर है. रुझानों में बीएनपी को भारी बढ़त
मिलती दिख रही है.

इस बीच बीबीसी से ख़ास बातचीत में
बीएनपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह लोकतंत्र
और अभिव्यक्ति की आज़ादी की “पूरी गारंटी” देगी.

गुरुवार रात हुई इस बातचीत के दौरान
बीएनपी के प्रमुख प्रवक्ता महदी अमीन ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हम बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा
करेंगे.”

पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की
पार्टी अवामी लीग को इस चुनाव से बाहर रखा गया. बीबीसी ने बीएनपी प्रवक्ता से
अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के बीच चुनाव की विश्वसनीयता से जुड़ा सवाल किया.

इस पर अमीन ने कहा, “चुने जाने के बाद हम फिर लोगों के पास जाएंगे और
वही करेंगे जो लोग चाहते हैं. लेकिन फ़िलहाल यह बिल्कुल साफ़ है कि लोगों ने ऐसी
किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन न करने का फ़ैसला किया है जिसने अपना राजनीतिक
चरित्र खो दिया और एक ऐसा औज़ार बन गई जो गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए
ज़िम्मेदार रही.”

अवामी लीग ने इन आरोपों को खारिज
किया है और चुनाव की वैधता पर सवाल उठाया है.

महदी अमीन ने यह भी कहा कि
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और आज़ादी की रक्षा की जाएगी.

बीएनपी का पिछला कार्यकाल हिंसा,
भ्रष्टाचार के आरोपों और मानवाधिकार उल्लंघनों से
जुड़ा रहा था.

By admin