• Mon. Feb 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश में तीन प्रमुख दलों के घोषणापत्र में क्या:भारत को लेकर क्या दावे, हिंदुओं की स्थिति पर कौनसे वादे? – Bangladesh Elections 2026 Political Parties Manifesto Bnp Jamaat E Islami National Citizen Party India Hindus

Byadmin

Feb 9, 2026


Bangladesh Elections 2026 Political Parties Manifesto BNP Jamaat E Islami National Citizen Party India Hindus

बांग्लादेश की प्रमुख पार्टियों के घोषणापत्रों का विश्लेषण।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश के चुनाव में अब चार दिन से भी कम का समय बचा है। सभी राजनीतिक दलों ने इन चुनावों की तैयारी में कमर कस ली है। खासकर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की गैरमौजूदगी और उनकी पार्टी- आवामी लीग को चुनाव से बाहर किए जाने के बाद हर दल की निगाह उसके वोटरों को अपनी तरफ लाने पर होगी। ऐसे में राजनीतिक दलों ने बांग्लादेश में पारंपरिक रूप से आवामी लीग के वोटर रहे लोगों को लुभाने की कोशिश शुरू कर दी है, फिर चाहे वह बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हों या बांग्लादेश और भारत के रिश्तों की पैरवी करने वाले लोगों का समूह। अधिकतर दलों ने अपनी विचारधारा को किनारे करते हुए वोट जुटाने के लिए वादों का पिटारा खोला है। 

Trending Videos



ऐसे में यह जानना अहम है कि बांग्लादेश की तीन प्रमुख पार्टियों- बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी), जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और नए-नए अस्तित्व में आए राजनीतिक दल- नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के घोषणापत्रों में अपने देश के लिए क्या अहम वादे हैं? भारत को लेकर इनमें क्या कहा गया है? देश के अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को लेकर इन घोषणापत्रों में क्या जिक्र है? आइये जानते हैं…

By admin