• Sat. Feb 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश में न संसद है, न स्पीकर, नई सरकार को शपथ कौन दिलाएगा?

Byadmin

Feb 14, 2026


तारिक़ रहमान

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, तारिक़ रहमान की पार्टी बीएनपी ने चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया है

चुनाव के बाद कौन सी राजनीतिक पार्टी सरकार बनाती है? इसका जवाब तो सबको मालूम है कि जो पार्टी या गठबंधन चुनाव जीतेगा या जिसे सबसे ज़्यादा सीटें मिलेंगी, वही सरकार बनाएगा.

चुनाव आयोग की ओर से घोषित अनौपचारिक चुनावी नतीजों से साफ़ हो गया है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को सरकार बनाने के लिए ज़रूरी बहुमत यानी डेढ़ सौ से ज़्यादा सीटें मिल गई हैं.

लेकिन नई सरकार के गठन या सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

संविधान के मुताबिक़, सत्ता के हस्तांतरण या नई सरकार के गठन की प्रक्रिया नए चुने सदस्यों के शपथ ग्रहण के ज़रिए शुरू होगी.

By admin