• Tue. Feb 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश: मोहम्मद यूनुस ने जाते-जाते और तारिक़ रहमान की शपथ से पहले भारत को एक बार फिर असहज किया

Byadmin

Feb 17, 2026


बांग्लादेश

इमेज स्रोत, @ChiefAdviserGoB

इमेज कैप्शन, मोहम्मद यूनुस ने एक बार फिर से सेवन सिस्टर्स को लेकर विवादित बयान दिया है

पढ़ने का समय: 7 मिनट

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को इस्तीफ़ा दे दिया लेकिन सत्ता से जाते-जाते एक बार फिर से भारत को असहज करने वाला बयान दिया है.

सोमवार को अपने विदाई भाषण में मोहम्मद यूनुस ने कहा, ”हमारा खुला समंदर न केवल बांग्लादेश की भौगोलिक सीमा है बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था से संपर्क के लिए खुला दरवाज़ा भी है. इस इलाक़े में नेपाल, भूटान और सेवन सिस्टर्स के पास जबर्दस्त आर्थिक सामर्थ्य है.”

पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड और त्रिपुरा को एक साथ सेवन सिस्टर्स कहा जाता है.

मोहम्मद यूनुस ने जब ‘सेवन सिस्टर्स’ का ज़िक्र किया तो भारत का नाम नहीं लिया.

बिना भारत का नाम लिए सेवन सिस्टर्स का स्वतंत्र रूप से ज़िक्र करने का अर्थ यह भी निकाला जा रहा है कि मोहम्मद यूनूस ने भारत के इन राज्यों की राष्ट्रीयता अलग करके देखी है. यह कोई पहली बार नहीं है, जब मोहम्मद यूनुस ने सेवन सिस्टर्स का उल्लेख इस तरह से किया है.

By admin