• Mon. Mar 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्लादेश से 11 साल बाद सीरीज हारने पर रो रहा पाकिस्तान!:drs पर मचाया बवाल, आईसीसी से किस बात की शिकायत की? – Pak Vs Ban Odi 2026 Pakistan Cries Foul After Series Loss To Bangladesh, Lodges Drs Complaint With Icc

Byadmin

Mar 16, 2026


PAK vs BAN ODI 2026 Pakistan Cries Foul After Series Loss to Bangladesh, Lodges DRS Complaint with ICC

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में भी हराया
– फोटो : PCB

विस्तार

बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 11 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। ढाका के शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की जीत जितनी चर्चा में रही, उतना ही मैच के आखिरी ओवर में हुआ डीआरएस विवाद (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) भी सुर्खियों में आ गया। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी नियामूर राशिद से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पाकिस्तान का आरोप है कि बांग्लादेश का आखिरी गेंद से पहले लिया गया रिव्यू नियमों के अनुसार नहीं था। 

Trending Videos



रोमांचक मैच में बांग्लादेश की जीत


तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 290 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन ही बना सकी और मैच 11 रन से हार गई। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। खास बात यह रही कि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में यह जीत बांग्लादेश को 11 साल बाद मिली है, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

By admin