• Sat. Feb 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांग्ला साहित्य के ‘शिखर पुरुष’ मणि शंकर मुखर्जी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Byadmin

Feb 21, 2026


राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शंकर के नाम से मशहूर प्रसिद्ध बांग्ला लेखक मणि शंकर मुखर्जी (93) के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें बांग्ला साहित्य का एक महान व्यक्तित्व बताया, जिनके शब्दों ने लोगों के जीवन को संवेदनशीलता और अंतर्दृष्टि से चित्रित किया।

एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा- मणि शंकर मुखर्जी, जिन्हें प्यार से शंकर कहा जाता था, के निधन से मैं अत्यंत व्यथित हूं। वे बंगाली साहित्य के एक महान व्यक्तित्व थे, जिनके शब्दों ने लोगों के जीवन को संवेदनशीलता और अंतर्दृष्टि से चित्रित किया। अपनी अविस्मरणीय रचनाओं के माध्यम से उन्होंने पाठकों की कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और भारत के साहित्यिक जगत को समृद्ध किया।

उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति। मालूम हो कि प्रसिद्ध बांग्ला लेखक मुखर्जी का 93 साल की आयु में शुक्रवार दोपहर कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। मुखर्जी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

By admin