• Mon. Feb 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बाढ़ में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए थे पंजाब के 3 युवक, ऐसे लौटे वापस

Byadmin

Feb 16, 2026


जोगिंदर सिंह और गुरमेज सिंह 30 महीने बाद पाकिस्तान से वापस आ सके

इमेज स्रोत, KuldeepBrar/BBC

इमेज कैप्शन, जोगिंदर सिंह और गुरमेज सिंह 30 महीने बाद पाकिस्तान से वापस आ सके

साल 2023 की बात है. पंजाब में बरसात के बाद आई बाढ़ से सतलुज नदी के किनारे वाली ज़मीनों में पानी भर गया था, जिससे किसानों की फ़सलों को भारी नुकसान हुआ था.

फ़िरोज़पुर ज़िले के गांव किलचे के रहने वाले जोगिंदर सिंह, गुरमेज़ सिंह और छिंदर सिंह बाढ़ के समय अपना ट्रैक्टर ऊंची जगह पर ले जा रहे थे, तभी सतलुज नदी का तेज़ बहाव उन्हें अपने साथ ले गया.

परिवारों को कोई अंदाज़ा नहीं था कि उनका क्या हुआ. फिर पाकिस्तान से मिली खबरों से पता चला कि वे नदी के तेज़ बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए थे.

परिवार ने स्थानीय नेताओं और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला.

By admin