• Sun. Apr 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बातचीत क्यों टूटी? अमेरिकी और ईरानी दलों के इस्लामाबाद पहुंचने से लेकर वेंस के एलान तक क्या-क्या हुआ

Byadmin

Apr 12, 2026


जेडी वांस

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच लगभग 21 घंटे तक वार्ता चली

“यह हमारा अंतिम और बेस्ट ऑफ़र है, अब देखना यह है कि क्या ईरानी इसे क़बूल करते हैं. शुक्रिया.” इसके साथ ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपने सामने रखी मेज़ को दो बार थपथपाया और प्रेस कॉन्फ़्रेस ख़त्म कर दी.

पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली बातचीत बिना किसी नतीजे के ख़त्म हो गई.

इस बात की जानकारी अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने दी, जो बातचीत के लिए पाकिस्तान आए थे. रविवार सुबह 6 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेस में जेडी वेंस ने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच फ़ासला कम करने और समझौता कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन “बुरी ख़बर यह है कि हम किसी समझौते तक नहीं पहुंच सके.”

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह ख़बर अमेरिका के लिए उतनी बुरी नहीं है जितनी ईरान के लिए है, “कोई समझौता नहीं हुआ है और हम अमेरिका वापस लौट रहे हैं.”

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin