• Sat. Oct 19th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस,बाबा सिद्दीकी मर्डर: पुलिस ने MMR में छिपे पांच आरोपियों को किया अरेस्ट, 25 अक्तूबर तक मिली रिमांड – baba siddique murder case mumbai police arrests five more accusedafter raids in panvel raigad takes remand

Byadmin

Oct 19, 2024


मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को अरेस्ट किया है। इसी के साथ अब तक इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या नौ हो गई है। इनमें दो शूटर्स शामिल हैं। तीसरी गिरफ्तारी पुणे और चौथी गिरफ्तारी पुलिस ने बहराइच से की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने पुलिस को इनकी 25 अक्तूबर तक रिमांड मंजूर की। मुंबई पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
अब तक कुल नौ हुए अरेस्ट
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में दो शूटर गिरफ्तार किए गए हैं और एक मुख्य शूटर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शूटरों को हथियार और पैसे मुहैया कराते थे। पुलिस ने कहा कि उन्हें शक है कि वे फोन के जरिए बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस केअनुसार सभी 5 आरोपियों को डोंबिवली, अंबरनाथ और पनवेल इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें से चार आरोपी मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में हैं।


दशहरे के दिन हुई थी हत्या

12 अक्तूबर की तीन शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसके बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां बाबा सिद्दीकी को मृत घोषित कर दिया गया था। बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले बाबा सिद्दीकी ने मुंबई ने अपना बड़ा नाम बनाया था। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे बाबा सिद्दीकी इसी साल लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आ गए थे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा वेस्ट से विधायक हैं। वे पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर ही विधायक चुने गए थे। पुलिस जीशान सिद्दीकी का भी बयान दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने जानने की कोशिश की है कि बाबा सिद्दीकी को किससे धमकियां मिली रही थीं। पुलिस ने हत्या के तुरंत बाद एक शूटर को अरेस्ट कर लिया था। (एएनआई इनपुट के साथ)

By admin