04:34 PM, 06-Sep-2026
कब और कहां देखें शो?
इस रियलिटी शो का प्रीमियर आज रविवार से कलर्स पर होगा। इसके अलावा इसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
टेलीविजन पर यह शो हर रात साढ़े दस बजे से प्रसारित होगा। वहीं, ओटीटी पर यह हर दिन रात नौ बजे स्ट्रीम होगा।
04:28 PM, 06-Sep-2026
बिग बॉस 20 लाइव: आज से शुरू होगा रियलिटी शो, कुछ ही देर में सलमान करवाएंगे घरवालों से मुलाकात
दर्शकों के बीच रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की खूब लोकप्रियता रही है। अब तक इसके 19 सीजन आ चुके हैं। वहीं, 20वां सीजन आज 06 सितंबर से शुरू हो रहा है। कुछ नए नियमों और नई थीम के साथ शो का सफर बस कुछ देर में शुरू होगा।